Home » शिक्षा » सिकंदराबाद में रोटरी क्लब ने निकाली पोलियो जागरूकता रैली, 502 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सिकंदराबाद में रोटरी क्लब ने निकाली पोलियो जागरूकता रैली, 502 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सिकंदराबाद में पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी।
Share This :

सिकंदराबाद: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर 24 अक्टूबर को रोटरी क्लब सिकंदराबाद रॉयल की ओर से पोलियो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट नितिन गर्ग और सचिव रोटेरियन अजय शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सिकंदराबाद में पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी।
सिकंदराबाद में पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी।

क्लब अध्यक्ष नितिन गर्ग ने कहा कि विश्व पोलियो दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और बच्चों को इससे सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक बच्चे को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक दिलाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष नितिन गर्ग और सचिव अजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर, सिकंदराबाद सहित विभिन्न विद्यालयों के 502 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोगों को पोलियो से बचाव और बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से पोलियो उन्मूलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें