Home » धार्मिक » सिकंदराबाद में राम-भरत मिलाप की लीला ने मोहा मन, भावुक हुए श्रद्धालु

सिकंदराबाद में राम-भरत मिलाप की लीला ने मोहा मन, भावुक हुए श्रद्धालु

Share This :

सिकंदराबाद: नगर के रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के 16वें दिन रविवार को भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति और भावनाओं में सराबोर नजर आए।

लीला के अंतर्गत चेंबर की धर्मशाला से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी बग्गी में विराजमान होकर बैंड-बाजों के साथ हनुमान चौक पहुंचे। यहां भगवान श्रीराम और भरत के मिलाप का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया। लंबे समय बाद दोनों भाइयों के मिलन का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राम-भरत मिलाप की लीला के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने लीला का आनंद लिया।

इस अवसर पर पंडित राकेश शर्मा, जगदीश बजाज, राहुल गुप्ता, लौकेश कौशल और अमन सहित रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें