Home » शिक्षा » एमएस इंटर कॉलेज में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण, अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र समागम में जुटे पूर्व छात्र

एमएस इंटर कॉलेज में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण, अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र समागम में जुटे पूर्व छात्र

Share This :

सिकंदराबाद: एमएस इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र समागम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नवनिर्मित भवनों और प्रथम तल पर बने डॉ. जगदीश प्रसाद भटनागर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का लोकार्पण किया गया। समारोह में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बना चुके विद्यालय के पुरातन छात्र शामिल हुए। वर्षों बाद अपने विद्यालय पहुंचे पूर्व छात्र पुरानी यादें ताजा कर भावुक नजर आए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू बुद्धदेव ने की। समारोह में प्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद, वीर रस के प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पवार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय रामप्रकाश गुप्त के पुत्र राजीव लोचन, भानु वर्मा, सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित और समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। विद्यालय के नवनिर्माण में आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पुरातन छात्रों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर एमएस इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक अतुल कुमार गौतम, प्रबंधक नितिन भटनागर, जेएसपीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर वैभव जैन, स्वामी दयाल बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या दीप्ति भदौरिया और वीरेंद्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न अकादमी की प्रधानाचार्या नीलम द्विवेदी सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राममोहन वशिष्ठ और प्रबंधक नितिन भटनागर ने कहा कि पुरातन छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्था की अमूल्य धरोहर होते हैं। ऐसे आयोजन पूर्व छात्रों को अपनी मातृसंस्था से जोड़े रखने के साथ नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम करते हैं। पूर्व छात्रों की सहभागिता से विद्यालय के विकास को भी गति मिलती है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. फारूक ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में आकाश द्विवेदी, यूबी सक्सेना, दीपक द्विवेदी, वरुण त्यागी, वीरेश शर्मा, डॉ. अनुपम शर्मा और इश्रत सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। समारोह में जेएसपीजी कॉलेज, स्वामी दयाल भटनागर लॉ कॉलेज, स्वामी दयाल बालिका इंटर कॉलेज और वीरेंद्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न अकादमी से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें