{“_id”:”6a6af72ad32632c0b807df9e”,”slug”:”ajinkya-rahane-story-the-quiet-captain-who-rarely-lost-and-always-put-india-first-2026-07-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ajinkya Rahane Story: वह भारतीय कप्तान, जिसकी कप्तानी में टेस्ट-ODI में कभी नहीं हारा भारत, रहे सबसे शांत नायक”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे सफल और शांत कप्तानों में भी शामिल रहे। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट और वनडे में एक भी मैच नहीं हारा, जबकि टी20 में सिर्फ एक मुकाबला गंवाया। डोंबिवली की लोकल ट्रेन से शुरू हुआ उनका सफर गाबा में ऐतिहासिक जीत तक पहुंचा। यह कहानी है एक ऐसे खिलाड़ी की, जिसने हमेशा देश को खुद से ऊपर रखा।

रहाणे का कप्तानी रिकॉर्ड उनकी नेतृत्व क्षमता की गवाही देता है।
– फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजिंक्य रहाणे ने जब क्रिकेट से संन्यास का एलान किया तो सिर्फ एक बल्लेबाज का करियर खत्म नहीं हुआ, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत, भरोसेमंद और सम्मानित अध्यायों में से एक का अंत भी हुआ। संन्यास लेते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा अपने देश और टीम को खुद से ऊपर रखा।’ शायद यही एक वाक्य उनके पूरे करियर का सबसे सही परिचय है। डोंबिवली की लोकल ट्रेन में सफर करने वाला एक साधारण लड़का आगे चलकर ऐसा कप्तान बना, जिसकी कप्तानी में भारत टेस्ट और वनडे में एक भी मैच नहीं हारा और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार जीत दर्ज की।




