सिकंदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के रविवार को सिकंदराबाद में आगमन पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने नीरज सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नीरज सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त किया। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत कर अभिनंदन किया।
सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में नीरज सिंह के आगमन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
Post Views: 100




