Home » क्राइम » चोला में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौ तस्कर घायल

चोला में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौ तस्कर घायल

Share This :

15 अगस्त की गोकशी के मामले में था वांछित, पुलिस ने तमंचा और बाइक की बरामद


चोला: बुलंदशहर में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान चोला पुलिस की देर रात एक कथित गो तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, 6/7 सितंबर की दरमियानी रात चोला पुलिस टीम सिकंदराबाद-खुर्जा रोड स्थित पचौता गेट के सामने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा कर उसकी घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

15 अगस्त की गोकशी में था वांछित

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू उर्फ फारुख पुत्र आशिक, निवासी ग्राम सुतारी, थाना चोला, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गो तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था।

आरोप है कि पप्पू उर्फ फारुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त को थाना चोला क्षेत्र के ग्राम सबदलपुर और सुतारी के बीच जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना चोला में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस मामले में आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें