Home » शिक्षा » जेएस डिग्री कॉलेज में फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जेएस डिग्री कॉलेज में फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Share This :

सिकंदराबाद: जेएस डिग्री कॉलेज, सिकंदराबाद के बीएड विभाग में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. होशियार सिंह, प्रो. चंद्रवीर, डॉ. विनोद यादव एवं डॉ. अरविंद चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

तीन चरणों में हुई फ्रेशर-फेयरवेल प्रतियोगिता

फ्रेशर एवं फेयरवेल के चयन के लिए तीन चरणों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. श्वेता शर्मा, अंजली सिंह एवं निधि शर्मा शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के परिणाम में दिनेश प्रजापति को मिस्टर फेयरवेल और भावना यादव को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं नीरज कुमार को मिस्टर फ्रेशर और स्वीटी तोमर को मिस फ्रेशर का खिताब मिला।

गेमिंग गतिविधियों में भी दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेमिंग गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्राओं ने फैकल्टी सदस्यों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी कराई, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आदर्श शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया

मुख्य अतिथि प्रो. होशियार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बीएड विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों और शिक्षण कौशल को विकसित कर एक आदर्श शिक्षक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्वेता गौतम, निशु सिंह एवं हर्षित सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीएड विभाग की डॉ. गीता शेखावत, डॉ. अलका चौधरी एवं डॉ. वरुण त्यागी का विशेष मार्गदर्शन रहा।

इस अवसर पर दीपक द्विवेदी, डॉ. मयंक सक्सेना, डॉ. प्रीति सक्सेना, डॉ. प्रदीप गोयल, संगीता वत्स, डॉ. नवीन कुमार, दीपक शर्मा, नीरज कुमार सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *