Home » प्रशासन » सिकंदराबाद में बिजली चोरों पर शिकंजा, 4 मामलों में एफआईआर; 11 किलोवाट चोरी पकड़ी

सिकंदराबाद में बिजली चोरों पर शिकंजा, 4 मामलों में एफआईआर; 11 किलोवाट चोरी पकड़ी

Share This :

सिकंदराबाद। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाकर चार मामलों में कार्रवाई की। विद्युत वितरण खंड सिकंदराबाद की टीम ने एसडीओ रवि कुमार के नेतृत्व में मोहल्ला गद्दीवाड़ा और मिर्दवाड़ा में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान टीम ने चार उपभोक्ताओं को कथित तौर पर बिजली चोरी करते पकड़ा। जांच में कुल 11 किलोवाट बिजली चोरी का मामला सामने आया। विभाग की ओर से चारों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एसडीओ रवि कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली का उपयोग वैध तरीके से करें और बिजली चोरी से बचें। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें