सिकंदराबाद: सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शनिवार को अपने सिकंदराबाद स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं।

विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनसेवा के लिए वे लगातार उपलब्ध हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है।
Post Views: 29



