सिकंदराबाद: शनिवार देर शाम सिटी कॉन्वेंट स्कूल में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले MLC शिक्षक चुनाव को लेकर भाजपा की चुनावी बैठक आयोजित की गई।
बैठक मेरठ-सहारनपुर खंड से भाजपा प्रत्याशी एवं शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा के समर्थन में हुई। इसमें सिकंदराबाद, गुलावठी, बिलसूरी और ककोड़ मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी चुनाव की रणनीति और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने श्रीचंद शर्मा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उषा बंसल समेत विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Views: 38



