Home » राजनीति » विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बूथ नंबर 223 पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बूथ नंबर 223 पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

Share This :

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 223 पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भुनेश कुमार द्विवेदी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ सुना।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में समाज, राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और देश की प्रगति से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश को लोगों ने सुना।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरणादायक कहानियों को देशवासियों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *