Home » राजनीति » डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर सिकंदराबाद में जश्न, वीडियो कॉल पर काटा केक

डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर सिकंदराबाद में जश्न, वीडियो कॉल पर काटा केक

Share This :

सिकंदराबाद: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने वीडियो कॉल के माध्यम से डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान ऑनलाइन केक काटकर उन्हें खिलाया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और डॉ. महेश शर्मा के सार्वजनिक जीवन व क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया।

गौरतलब है कि डॉ. महेश शर्मा का जन्म 30 सितंबर 1959 को हुआ था।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें