Home » प्रशासन » सिकंद्राबाद: अतिक्रमण पर नगर पालिका सख्त, सड़क से हटवाए अवैध कब्जे

सिकंद्राबाद: अतिक्रमण पर नगर पालिका सख्त, सड़क से हटवाए अवैध कब्जे

Share This :

सिकंदराबाद। नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद की टीम ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। परशुराम चौक से खुर्जा रोड तक सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 5 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

अभियान के दौरान नगर पालिका टीम ने उन स्थानों को चिह्नित किया, जहां दुकानदारों और अन्य लोगों ने सार्वजनिक मार्ग की सीमा में सामान रखकर या अन्य तरीके से कब्जा कर रखा था। टीम ने मौके से अतिक्रमण हटवाते हुए संबंधित लोगों को दोबारा सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा न करने की हिदायत दी।

आवागमन में बाधा बन रहा था अतिक्रमण

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण होने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

नगर पालिका प्रशासन ने लोगों से सड़क, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के अनुसार शहर में अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें