सिकंदराबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को लखनऊ में सिकंदराबाद की पूर्व विधायक बिमला सोलंकी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के अवसर पर देवेंद्र सिंह सोलंकी भी मौजूद रहे। मुलाकात को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
पूर्व विधायक बिमला सोलंकी ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
Post Views: 138




