सिकंदराबाद। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले सिकंदराबाद निवासी निमित्त सैनी को सैनी विकास मंच सेवा समिति सिकंदराबाद एवं जिला सैनी समाज सोसायटी, बुलंदशहर के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

निमित्त सैनी ने हरियाणा सरकार के युवा खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता। उनकी इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।

इसी उपलब्धि और समाज का गौरव बढ़ाने के लिए जिला सैनी समाज के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सैनी एवं उनकी टीम ने निमित्त सैनी, पुत्र राजेश सैनी, का पटका व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, जिला मीडिया प्रभारी नवीन सैनी, जिला मंत्री मयंक सैनी आढ़ती, चंकी सैनी, सोनू सैनी, रवि सैनी, लोकेश सैनी, सुदेश सैनी, राजेंद्र सैनी, गौरव सैनी, निशांत सैनी समेत समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।




