सिकंदराबाद: नगर पंचायत ककोड़ में शहीद भगत सिंह मार्ग और चंद्रशेखर आजाद मार्ग का शुक्रवार को सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़कें और मूलभूत जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। दोनों मार्गों के शुभारंभ से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत ककोड़ के चेयरमैन मोहित सिंघल, ककोड़ मंडल अध्यक्ष ललित भाटी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों से सड़क व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
Post Views: 52




