Home » राजनीति » डा.सचिन प्रधान बने भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य

डा.सचिन प्रधान बने भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य

Share This :

सिकंदराबाद। क्षेत्र के सांवली गांव निवासी एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री डा. सचिन अधाना को पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर डा. सचिन अधाना ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें