Home » प्रशासन » नए मतदाता बनाने पर प्रशासन का जोर, एसडीएम ने युवाओं से की फॉर्म-6 भरने की अपील

नए मतदाता बनाने पर प्रशासन का जोर, एसडीएम ने युवाओं से की फॉर्म-6 भरने की अपील

Share This :

सिकंदराबाद: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सिकंदराबाद क्षेत्र में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रशासन की ओर से युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 जरूर भरें।

एसडीएम ने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-6, 7 और 8 भरे जा रहे हैं। इनमें नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए फॉर्म-6 महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा अपना वोटर कार्ड बनवाएं और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाएं।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही निर्धारित मतदान केंद्रों पर भी बीएलओ मौजूद रहकर फॉर्म भरवाने में सहयोग कर रहे हैं। पात्र युवा अपने क्षेत्र के बीएलओ या सुपरवाइजर से संपर्क कर फॉर्म-6 प्राप्त कर सकते हैं।

एसडीएम ने अपील की कि पात्र युवा समय रहते अपना पंजीकरण कराएं, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके और वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें