विस्तार
भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आगामी पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप से पहले हॉकी इंडिया ने टीम की पारंपरिक नीली जर्सी की जगह नारंगी (ऑरेंज) रंग की जर्सी लॉन्च की है। इस फैसले पर पूर्व भारतीय कप्तान वीरेन रासक्विन्हा ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया है कि आखिर भारतीय हॉकी की पहचान रहे नीले रंग को बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? अब इस विवाद पर हॉकी इंडिया का जवाब भी आया है।
Post Views: 44




