Home » एक्सीडेंट » सिकंदराबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में मजदूर की मौत

सिकंदराबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में मजदूर की मौत

Share This :

सिकंदराबाद के कटा खेड़ा मोड़ पर मकान निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।


सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के कटा खेड़ा मोड़ के पास मंगलवार को मकान निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

                    मृतक राहुल का फाइल फोटो

गांव मंडावर निवासी राहुल (35) पुत्र रमेश चंद्र मजदूरी-बेलदारी का काम करता था। मंगलवार को वह कटा खेड़ा मोड़ के पास एक मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के बाद मकान मालिक आनन-फानन में राहुल को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मचा कोहराम

राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पत्नी सुनीता समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। राहुल के परिवार में 13 वर्षीय बेटी अंशिका और 8 वर्षीय बेटा वंश हैं। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें