सिकंदराबाद: समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव ने सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गफ्फारगढ़ी गांव स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय का मुद्दा उठाया। उन्होंने विद्यालय के सामने पहुंचकर प्रदेश सरकार से मर्ज किए गए स्कूलों को दोबारा संचालित करने की मांग की।
प्रमोद यादव ने कहा कि विद्यालय मर्ज होने के बाद बच्चों को पढ़ाई के लिए अमीनगर जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव-देहात के गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों के लिए नजदीकी सरकारी विद्यालय शिक्षा का प्रमुख सहारा हैं। स्कूल बंद होने से कमजोर और गरीब वर्ग के बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यालय बंद करने के बजाय उनमें पर्याप्त शिक्षक और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। उनकी लड़ाई किसी भवन के लिए नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मर्ज किए गए विद्यालयों को दोबारा खोला जाएगा।
प्रमोद यादव ने चेतावनी दी कि यदि बंद प्राथमिक विद्यालय दोबारा नहीं खोले गए तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर ताले तोड़ने तक का कदम उठाने की बात कही।
इस दौरान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर लविन सिंह भाटी और युवजन सभा के प्रदेश सचिव शिवम गोस्वामी मौजूद रहे।



