Home » सोशल हलचल » सिकंदराबाद में एंटी रोमियो अभियान, छात्राओं को किया जागरूक

सिकंदराबाद में एंटी रोमियो अभियान, छात्राओं को किया जागरूक

Share This :

सिकंदराबाद में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति टीम ने एंटी रोमियो अभियान चलाया। स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग कर मनचलों व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई।


सिकंदराबाद: महिला सुरक्षा को लेकर सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को एंटी रोमियो अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम प्रभारी शीबा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों की छुट्टी के समय क्षेत्र में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस टीम ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास मौजूद संदिग्ध एवं मनचले युवकों पर विशेष नजर रखी। सार्वजनिक स्थानों, कोचिंग सेंटरों और शिक्षण संस्थानों के आसपास निगरानी करते हुए पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। छात्राओं से कहा गया कि किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा। स्कूल-कॉलेजों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें