Home » एक्सीडेंट » एनएच-91 हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को वैगनआर ने मारी टक्कर: गंभीर घायल

एनएच-91 हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को वैगनआर ने मारी टक्कर: गंभीर घायल

Share This :

सिकंदराबाद:  गांव लालपुर स्थित बुधवार को एनएच-91 हाईवे पार करते समय वैगनआर कार की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव लालपुर निवासी बबली (50) पुत्र रामबल सिंह बुधवार शाम सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रही वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बबली सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों को कहना है कि हादसे के बाद चालक स्थिति को समझ नहीं पाया और कार को घायल को द्वारा से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर घिसटते हुए चले गए। हादसा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार चालक को घेरकर पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि चालक की पहचान राजू पुत्र फरहीम निवासी सिकंदराराऊ, हाथरस के रूप में हुई है। बताया गया कि राजू वैगनआर कार से फरीदाबाद जा रहा था।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें