सिकंदराबाद: एनएच-34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में कर्मचारियों ने साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान में क्यूब सीनियर मैनेजर अनिल कुमार और एसकेएम प्रोजेक्ट मैनेजर विनित सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए टोल प्लाजा परिसर में सफाई की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाया जाना चाहिए।
अभियान के दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।



