Home » राजनीति » ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक : बिमला सिंह सोलंकी

‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक : बिमला सिंह सोलंकी

Share This :

सिकंदराबाद। ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत शुक्रवार को गेसूपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सामूहिक गायन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि रहीं। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रीय चेतना, त्याग, समर्पण और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है। इसके 150वें वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना सभी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज कुमार, खंड संचालक सिकंदराबाद खंड, हेमराज सिंह, प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति मेरठ प्रांत, प्रधानाचार्य अरुण मलिक समेत शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *