Home » प्रशासन » सिकंदराबाद में अवैध डेयरी और नालियों में गोबर बहाने पर होगी कार्रवाई: नगर पालिका ने निरीक्षण कर दी चेतावनी

सिकंदराबाद में अवैध डेयरी और नालियों में गोबर बहाने पर होगी कार्रवाई: नगर पालिका ने निरीक्षण कर दी चेतावनी

Share This :

सिकंदराबाद: बुधवार को नगर पालिका की टीम ने मोहल्ला सराय झांझन की पजाय वाली गली में निरीक्षण किया। यहां अवैध रूप से दूध डेयरी और पशुपालन चल रहा था।

निरीक्षण में सामने आया कि कई पशुपालक और डेयरी संचालक गोबर नालियों में बहा रहे थे। इससे नालियां बंद हो रही थीं, गंदगी फैल रही थी और पानी निकासी पर असर पड़ रहा था।

नगर पालिका टीम ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है, जो नालियों में गोबर बहाने या सार्वजनिक जगहों पर पशु कचरा डालने में शामिल हैं। इन पर नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शिवराज ने सभी पशुपालकों और डेयरी संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं। उन्हें कहा गया है कि नालियों में गोबर या पशु कचरा न बहाएं और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी न फैलाएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नगर पालिका के नियमों के तहत कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें