Home » शिक्षा » सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में श्रद्धाभाव से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में श्रद्धाभाव से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

Share This :

सिकंदराबाद : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह और मुख्य वक्ता नेत्रपाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।

मुख्य वक्ता नेत्रपाल ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और अनुशासन की प्रेरणा देता है।

प्रधानाचार्य रामकरन सिंह ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनें उपस्थित रहीं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें