सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील के अंतर्गत कुत्ते की कब्र के पास सरकारी अस्पताल के निकट क्षतिग्रस्त 33 केवी लाइन के जोड़ को 30 सितंबर 2026 को ठीक किया जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक देवी मंदिर प्रथम और देवी मंदिर द्वितीय फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैद्यवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जेवर बस स्टैंड, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक सहित सिकंदराबाद कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें। उन्होंने असुविधा के लिए खेद भी जताया है।




