Home » राजनीति » गांधी जयंती पर सिकंदराबाद नगर कांग्रेस ने महात्मा गांधी को किया नमन

गांधी जयंती पर सिकंदराबाद नगर कांग्रेस ने महात्मा गांधी को किया नमन

Share This :

सिकंदराबाद: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को नगर कांग्रेस कमेटी सिकंदराबाद की ओर से नगर अध्यक्ष मोहम्मद फैसल के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष एवं बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और एकता के माध्यम से देश को नई दिशा दी।

नगर अध्यक्ष मोहम्मद फैसल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर जनसेवा के लिए काम करते रहेंगे।

कार्यक्रम में नितिन भटनागर, इस्लाम मलिक, अल्लादिया,मलिक, महाराज अली, नेताजी शकील, शाहिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें