Home » स्वास्थ्य » सिकंदराबाद अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़े मामले

सिकंदराबाद अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़े मामले

Share This :

सिकंदराबाद: मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल की प्रतिदिन की ओपीडी 1350 तक पहुंच रही है, जिससे पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।

डॉक्टर किंजल राय ने बताया कि प्रतिदिन करीब 1350 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 1000 नए मरीजों की पर्चियां बन रही हैं, जबकि करीब 300 पुराने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।

अस्पताल में सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी, सर्दी और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

लंबी लाइनों से बचने के लिए मरीज ABHA मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ओपीडी टोकन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे घर बैठे डिजिटल टोकन जनरेट कर अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लगने वाली लंबी लाइन से बचा जा सकता है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें