Home » धार्मिक » सिकंदराबाद नगर पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान, सोर्स सेग्रीगेशन के प्रति किया जागरूक

सिकंदराबाद नगर पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान, सोर्स सेग्रीगेशन के प्रति किया जागरूक

Share This :

सिकंदराबाद:  नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद की ओर से रविवार दोपहर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाजारों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई कराई गई। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरे को अलग-अलग एकत्र करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोर्स सेग्रीगेशन यानी कचरे को उसके स्रोत पर ही अलग-अलग करने के महत्व की जानकारी दी गई। नगर पालिका की ओर से लगाए गए जागरूकता फ्लेक्स के माध्यम से नागरिकों और दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने का संदेश दिया गया।

अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सफाई अभियान के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें और नगर पालिका के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

नगर पालिका प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की सहभागिता से शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और सिकंदराबाद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें