सिकंदराबाद: नगर में मंगलवार दोपहर श्री रामलीला कमेटी रजि. का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सुशील सर्राफ के आवास पर पंडित राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में पंडित राकेश शर्मा को चेयरमैन और पंडित सचिन शर्मा को दोबारा प्रधान चुना गया। वहीं अरविंद दीक्षित को प्रभारी, राहुल गुप्ता को प्रबंधक, सुशील सर्राफ को कोषाध्यक्ष, संजीव गोयल को महासचिव तथा जगदीश बजाज को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा राकेश मोनी व जितेंद्र गर्ग को उपप्रधान, मनोज यादव व नितिन गर्ग को उपप्रबंधक, अर्जुन वर्मा को उपकोषाध्यक्ष और लौकेश कौशल को सहसचिव चुना गया। अमित सिंघल व दिवाकर को प्रचार मंत्री तथा विशाल चौधरी व अजय शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया।
बैठक में लौकेश सर्राफ को ऑडिटर और अविनाश अग्रवाल को विशेष सलाहकार चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने रामलीला आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया।




