Home » सोशल हलचल » जिस सांप ने काटा, उसी को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंच गया युवक

जिस सांप ने काटा, उसी को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंच गया युवक

Share This :

बुलंदशहर: चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी में सर्पदंश का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को काम के दौरान सांप ने डस लिया। इसके बाद युवक घबराया नहीं, बल्कि उसने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और उसे साथ लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, निठारी गांव निवासी विपिन एक हैचरी पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। काम के दौरान अचानक सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद विपिन ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया।

इसके बाद वह उसी डिब्बे को लेकर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में जब लोगों ने डिब्बे के अंदर सांप को देखा तो वे हैरान रह गए। वहीं चिकित्सकों ने विपिन का उपचार शुरू कर दिया और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

सर्पदंश में सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, सांप के काटने पर घबराने के बजाय पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। हालांकि सांप को पकड़ना या उसके पास जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए आम लोगों को सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की तस्वीर लेकर चिकित्सकों को दिखाया जा सकता है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें