Home » शिक्षा » गणेश चतुर्थी-हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाया संस्कृति और भाषा के प्रति गौरव

गणेश चतुर्थी-हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाया संस्कृति और भाषा के प्रति गौरव

Share This :

सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर में गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष एवं मुख्य वक्ता प्रियंका शर्मा ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।

हिंदी दिवस के अवसर पर प्रांतीय योजना के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल वर्ग के लिए ‘पांच परिवर्तन’ और किशोर वर्ग के लिए ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ विषय निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता में बाल वर्ग के 272 और किशोर वर्ग के 227 विद्यार्थियों सहित कुल 499 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मुख्य वक्ता प्रियंका शर्मा ने गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के केंद्र प्रभारी रामकरण सिंह दक्ष और परीक्षा प्रभारी राकेश कुमार शर्मा रहे। प्रतियोगिता का परिणाम नियमानुसार बाद में घोषित किया जाएगा।

कार्यक्रम में दौजपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, जुगेंद्र सिंह आर्य, संजीव कुमार, राजकुमार सिंह, शशि बालाजी, पंकज जोशी, स्नेहिल गॉड, प्रीति त्यागी, संगीता शर्मा, धर्मेंद्र, विक्रम, तनु एवं एकांशी त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के आचार्य एवं आचार्याएं मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें