Home » प्रशासन » सिकंदराबाद: कहीं ग्रामीणों का विरोध तो कहीं दूरी बनी बाधा, कूड़ा निस्तारण में फंसी पालिका

सिकंदराबाद: कहीं ग्रामीणों का विरोध तो कहीं दूरी बनी बाधा, कूड़ा निस्तारण में फंसी पालिका

Share This :

सिकंदराबाद: नगर पालिका के सामने कूड़ा निस्तारण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थायी डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह तलाशने के बावजूद पालिका प्रशासन को कई स्थानों पर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

पहले नगर पालिका द्वारा जेवर रोड पर कूड़ा डाला जाता था, लेकिन आसपास के ग्रामीणों के विरोध के बाद वहां कूड़ा डालना मुश्किल हो गया। इसके बाद ईदगाह के पास, ट्रक यूनियन, चोला रोड और रसूलपुर रिठौली समेत कई स्थानों पर कूड़ा डालने के विकल्प तलाशे गए, लेकिन इन स्थानों पर भी ग्रामीणों ने विरोध किया।

ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के आसपास डंपिंग ग्राउंड बनने से दुर्गंध, मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ेगा। इससे बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी रहेगी।

रसूलपुर रिठौरी में डंपिंग ग्राउंड, लेकिन दूरी बनी परेशानी

खुर्जा-चोला रोड स्थित रसूलपुर रिठौरी में डंपिंग ग्राउंड तैयार किया गया है, लेकिन नगर से काफी दूर होने के कारण वहां रोजाना कूड़ा पहुंचाना पालिका प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। कूड़ा वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

फिलहाल पालिका के सामने ऐसी जगह तय करने की चुनौती है, जो शहर से उचित दूरी पर हो और स्थानीय लोगों को भी परेशानी न हो। स्थायी समाधान नहीं मिलने से शहर में कूड़े के ढेर की समस्या बढ़ती जा रही है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें